भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार
भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है इसकी विशालता के कारण इसे उपमहाद्वीप की संज्ञा भी दी जाती है भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान शामिल है।भारत अक्षांशी रूप से उत्तरी गोलार्ध एवं देशांतर रूप से पूर्वी गोलार्ध का हिस्सा है।
भारत की स्थिति
- भारत की स्थिति 6डिग्री 4 मिनट उत्तरी अक्षांश से 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश तक एवं 68 डिग्री 7 मिनट की देशांतर से 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर के मध्य है।संपूर्ण भारत का लगभग विस्तार 30 डिग्री का है।
- भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर का है क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व का 2.42% है जबकि यहां संपूर्ण विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है।
- भारत का विस्तार उत्तर से दक्षिण में 3214 किलोमीटर एवं पूर्व से पश्चिम में 2933 किलोमीटर है भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15200 किलोमीटर है इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.6 किलोमीटर है परंतु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लंबाई 6100 किलोमीटर है
भारत के पड़ोसी देश एवं उनसे लगे राज्य राज्य
- भारत के सबसे दक्षिणतम बिंदु को इंदिरा प्वाइंट (जो वृहत निकोबार में स्थित है ) एवं उत्तरी बिंदु को इंदिरा कॉल कहा जाता है। पहले इसका नाम पिगमिलियन पॉइंट था इसी प्रकार पश्चिमी बिंदु को सरक्रीक (गुजरात) व पूर्वी बिंदु को की किबूतु (अरुणाचल प्रदेश) कहा जाता है।
भारत की विभिन्न सीमा रेखाएं
- मैकमोहन रेखा - भारत एवं चीन के बीच खींची गई रेखा। शिमला समझौता (1914 ) में निर्धारित।
- डूरंड रेखा - भारत एवं अफगानिस्तान के मध्य 1896 में खींची गई रेखा। सर डूरंड द्वारा निर्धारित अब यह रेखा पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य स्थित है
- रेडक्लिफ रेखा - भारत एवं पाकिस्तान के बीच स्थित 15 अगस्त 1947 को खींची गयी।सर रेडक्लिफ द्वारा भारत के विभाजन के दौरान खींची गई।
- भारत एवं नेपाल के मध्य काली नदी सीमा बनाती है इसी प्रकार पटकाई की पहाड़ियां भारत एवं म्यांमार की सीमा निर्धारित करती है
- दक्षिण में श्रीलंका भारत से पाक जल संधि एवं मन्नार की खड़ी द्वारा अलग होता है
- भारत का मानक समय - भारत का मानक समय का निर्धारण उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली साडे 82 डिग्री देशांतर रेखा से निर्धारित किया जाता है, जो ग्रीनविच (GMT) समय से 5:30 (+GMT) घंटा आगे है।
- साडे 82 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा भारत के 5 राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है।
- कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती है जो भारत के 8 राज्यों राजस्थान ,गुजरात ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होते हुए गुजरती है।
- शिमला सम्मेलन - वर्ष 1914 में हुआ था। साल 1913-1914 में जब ब्रिटेन और तिब्बत के बीच सीमा निर्धारण के लिए 'शिमला सम्मेलन' हुआ तो इस बातचीत के मुख्य वार्ताकार थे सर हेनरी मैकमोहन। इसी वजह से इस रेखा को 'मैकमोहन रेखा' के नाम से जाना जाता है। शिमला समझौते के दौरान ब्रिटेन, चीन और तिब्बत, अलग-अलग पार्टी के तौर पर शामिल हुए थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें