भारत का भौतिक स्वरूप ( हिमालय पर्वत श्रृंखला )

भारत एक विशाल देश है यह एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है इसे एक उपमहाद्वीप की संज्ञा भी दी गई है।भारत विभिन्न भौतिक स्वरूप में विभाजित है । जैसे - पहाड़ , पठार , मैदान , पाठ प्रदेश आदि क्षेत्रों में। विशाल होने के साथ - साथ ही इस का भौतिक स्वरूप भी भिन्न-भिन्न है। विभिन्न स्थलाकृति यहां देखने को मिलते हैं।उत्तर के पर्वती क्षेत्र से लेकर दक्षिण चलते - चलते मैदानी फिर थोड़े बहुत पर्वती क्षेत्र देखने को मिलते हैं। भारत की भूमि बहुत अधिक भारतीय विभिन्नताओं को दर्शाती है वह भूगर्भीय तौर पर प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा है जो पृथ्वी की सतह का प्राचीनतम भाग है। यह भूमि बहुत ही स्थिर भाग के रूप में माना जाता है। परंतु हाल के भूकम्पों ने इसे गलत साबित किया है। भारत को निम्नलिखित भौगोलिक स्थल आकृतियों में विभाजित किया जा सकता है - हिमालय पर्वत श्रृंखला उत्तर का मैदान प्रायद्वीपीय पठार भारतीय मरुस्थल तटीय मैदान द्वीप समूह हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत के उत्...